रांची, जुलाई 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। संत शिरोमणि सदानंद महाराज के सानिध्य में रविवार को राधा-कृष्ण मंदिर, पुंदाग में पांच दिवसीय संगीतमय श्रीकृष्ण बीतक कथा का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से आईं कथा वाचिका साध्वी मीना महाराज एवं पूर्णा महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। मीना महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की पृष्ठभूमि, कंस के अत्याचार, वासुदेव और देवकी की पीड़ा तथा जेल में श्रीकृष्ण के अवतरण की दिव्य कथा का सजीव चित्रण किया। उनके साथ साध्वी पूर्णा महाराज ने गायन और प्रसंगों की संगीतमय प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साध्वी ने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म केवल देवकी और वासुदेव के लिए नहीं, अपितु संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए हुआ था। जब-जब अधर्म बढ़ता है और धर्म की हानि होती है, तब-तब प्रभु अवतरित...