मैनपुरी, मई 27 -- विकासखंड बेवर की ग्राम पंचायत मानपुर हरी का राशन डीलर कार्डधारकों को राशन नहीं देता। इस मामले की शिकायत मंगलवार को दर्जनों महिलाओं ने डीएम से की। शपथ पत्र देकर कहा कि राशन डीलर मानक के अनुरूप राशन नहीं वितरित करता। राशन की दुकान भी मनमाने तरीके से आवंटित करा ली। डीएम से कोटा निरस्त कराए जाने की मांग की गई है। इस मामले में एक दिन पहले भी डीएम को शिकायत भेजी गई थी। मंगलवार को मानपुर रही की दर्जनों महिलाओं ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सुधीर कुमार के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान अभिषेक सक्सेना की मां के नाम राशन की दुकान आवंटित थी। 6 माह पूर्व उसकी मां का निधन हो गया। इसके बाद दुकान का आवंटन प्रधान ने छोटे भाई रजत सक्सेना के नाम बिना मीटिंग, बिना चुनाव किए करा लिया। राशन डीलर अब राशन कार्डधारको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.