कन्नौज, मई 17 -- कन्नौज। मानपुर फीडर में अघोषित कटौती से लोग पूरे दिन पसीना-पसीना हुए। फीडर से गायब हुई आपूर्ति देर रात करीब आठ बजे बहाल हो सकी। करीब पांच घंटे तक लगातार लाइट नहीं आने से लोगों के इन्वर्टर बोल गए। बिजली नहीं आने से लोगों ने पेड़ों की छांव व इधर-उधर टहलकर किसी तरह निजात पाई। मानपुर फीडर से जुड़े हुए करीब आधा सैकड़ा से अधिक गांव पिछले दो दिनों से बेहाल है। गुरुवार को भी तीन से चार घंटे तक आपूर्ति गायब रही। यही हाल शुक्रवार को भी देखने को मिला। दोपहर तीन बजे आपूर्ति गायब हो गई। इसके बाद कुछ घंटों तक लोगों ने इंतजार किया। लोगों के इन्वर्टर भी देर शाम बोलने लगे। आखिरकार राहत पाने के लिए लोग छांव की खोज की, जहां पर जिसको स्थान मिला वहीं पर राहत ली। लगातार आपूर्ति गायब रहने से किसान बेहद परेशान दिखाई दे रहे हैं। किसानों की खड़ी म...