वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। शिक्षामित्रों और परिषदीय अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि से जिले के लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 1536 शिक्षामित्र और 348 अनुदेशक कार्यरत हैं। मानदेय वृद्धि के बाद होली से पहले ही शिक्षामित्रों और अनुदेशकों में उत्साह देखने को मिला। शिक्षामित्रों ने खुशी जाहिर करते हुए आपस में मिठाई भी बांटी। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन और केसरीपुर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षामित्र प्रमोद ने कहा कि इस निर्णय से परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्राइमरी स्कूल मंडुवाडीह इंग्लिश मीडियम की शिक्षामित्र मधु सिंह ने बताया कि अब उनका मानदेय सम्मानजनक स्तर पर पहुंच गया है। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष, कम्पोजिट स्कूल रसूलगढ़ के गणेश दत्त यादव और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.