सिमडेगा, फरवरी 3 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड के सभी वार्ड सदस्यों की बैठक हुई। मौके पर वार्ड सदस्यों ने लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। वार्ड सदस्यों ने कहा कि इतने लंबे समय तक मानदेय रोक कर रखना जनप्रतिनिधियों के साथ जनता का भी अपमान है। वार्ड सदस्यों ने कहा कि वे निरंतर जनसेवा और विकास कार्यों में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनका मानदेय लंबित रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। वार्ड सदस्यों ने जल्द मानदेय भुगतान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मौके पर जिप सदस्य अजय एक्का ने कहा कि वार्ड सदस्यों का मानदेय नहीं मिलना सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि प्रशासन शीघ्र समाधान करे नहीं तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। बैठक के बाद सभी वार्ड सदस्यों ने अपनी मांगों को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.