बांका, फरवरी 17 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत के सफाईकर्मियों को पिछले 45 दिनों से मानदेय का भुगतान नहीं होने से उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति बन गई है। मानदेय भुगतान की मांग को लेकर सफाईकर्मियों ने सोमवार को काम बंद कर नगर पंचायत कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया तथा नगर प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। सफाईकर्मी अनिल दास, संजय मलिक, राजू मेहतर, बिनोद मेहतर, बबीता देवी, नगीना देवी, प्रमोद मलिक आदि ने बताया कि उन लोगों को हर महीने पांच तारीख तक मानदेय का भुगतान हो जाता था लेकिन इस बार 45 दिन बीत जाने के बाद भी मानदेय नहीं मिला है जिससे उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति बन गई है। दुकानदार राशन देने से इंकार कर रहे हैं। रूपए की कमी से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। मजदूरों ने कहा कि जब वह संवेदक से रूपए की मांग करते हैं तो सि...