औरैया, फरवरी 21 -- औरैया, संवाददाता। जिले के 1268 शिक्षामित्रों को मानदेय वृद्धि की घोषणा से बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार ने दस हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय पा रहे शिक्षामित्रों का मानदेय आठ हजार रुपये बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू होगी। फैसले के बाद जिले में खुशी का माहौल है, हालांकि कई शिक्षामित्र अभी इसे पर्याप्त नहीं मान रहे। औरैया के 1265 परिषदीय स्कूलों में करीब 1268 शिक्षामित्र तैनात हैं। वर्ष 2017 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा शिक्षक पद पर किया गया समायोजन निरस्त किए जाने के बाद उनका वेतन 40 हजार रुपये से घटाकर 10 हजार रुपये मानदेय कर दिया गया था। तब से शिक्षामित्र लगातार मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद सरकार ने आठ हजार रुपये की बढ़ोतरी की है, जिसे होली से पहले बड़ी सौगात के रूप ...