फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 20 -- मुख्यमंत्री के मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा से जिले के शिक्षामित्रों व अनुदेशकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जनपद के 1550 शिक्षामित्रों और 232 अनुदेशकों को मानदेय बढ़ाए जाने का लाभ मिलेगा। शिक्षामित्रों को अभी तक 10 हजार व अनुदेशकों को नौ हजार मानदेय मिलता था। यह दोनों लोग कई सालों से मानदेय बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। बीते दिनों अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाए जाने के आदेश सुप्रीम कोर्ट ने भी दिए थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों का मानदेय 18 व अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार किए जाने की घोषणा कर दी है। इससे जिले के शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को लाभ मिलेगा। अनुदेशकों व शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ाए जाने की खुशी जताई है। अनुदेशक शैलेंद्र कनौजिया कहते हैं कि काफी सालों बाद मानदेय बढ़ने से खुशी हुई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.