बलरामपुर, फरवरी 21 -- सादुल्लानगर, संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा शिक्षामित्रों और अनुदेशक कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे शिक्षामित्रों ने इसे अपने परिश्रम और समर्पण का सम्मान बताया है। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष विजय प्रकाश जायसवाल ने कहा कि शिक्षामित्र विद्यालयों में शिक्षण कार्य के साथ-साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निभाते हैं। सीमित मानदेय के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बजट सत्र में मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की घोषणा से प्रदेश के लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्रों को सीधा लाभ मिलेगा। घोषणा की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिला...