मोतिहारी, मई 24 -- रामगढ़वा। आशा कार्यकर्ता महासंघ गोप गुट के आह्वान पर चौथे दिन शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष रूबी देवी के नेतृत्व में पीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा कार्यकताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना-प्रदर्शन कर रही प्रखंड अध्यक्ष रूबी देवी ने बताया कि सरकार के कथनी और करनी में बहुत अंतर है । क्यूंकि सरकार ने बीते वर्ष 2023 में वार्ता के दौरान प्रति माह 25 सौ रुपए मानदेय देने का समझौता हुआ था । जिसे आज तक लागू नहीं किया गया । सरकार की वादा खिलाफी से आशा कार्यकताओं में आक्रोश व्याप्त है । उन्होंने यह भी बताया कि सरकार जब 25 सौ रुपए मानदेय लागू नहीं किया है तो अब उस राशि को बढ़ाकर 10 हजार लागू करना होगा नहीं तो इसके बादवे लोग अनिश्चित काल के लिए हड़ताल करेंगे । प्रदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.