जौनपुर, फरवरी 21 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षा मित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय क्रमश: 18 हजार और 17 हजार करने का ऐलान किया है। इससे खुश मछलीशहर तहसील क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षा मित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों ने खुशी जाहिर किया। एक दूसरे को मिठाई खिलाया। शिक्षा मित्र और अनुदेशक लंबे समय से अपना मानदेय बढ़ाये जाने की मांग कर रहे थे। विकास खंड मछलीशहर के कंपोजिट विद्यालय बामी में कार्यरत शिक्षा मित्र रेनू सिंह ने कहा कि वह 2005 से शिक्षण कार्य कर रही हैं। मंहगाई को देखते हुए 10हजार रुपये प्रति माह मानदेय बहुत कम था। जबकि आऊटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन हम लोगों से ज्यादा हो चुका है। हम लोगों को शासन से आशान्वित थे कि भविष्य में हम लोगों के भी दिन बहुरेंगे। मुख्यमंत्री के द्वारा मानदेय बढ...