बहराइच, फरवरी 21 -- बहराइच, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अप्रैल से शिक्षा मित्रों को 18 हजार तथा अनुदेशकों को 17 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय देने की घोषणा की है। घोषणा के बाद जिले शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग कर रहे शिक्षा कर्मियों ने इसे राहत भरा कदम बताया है। अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार करने को न्यायालय से भी आदेश दिया गया था। बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अनुदेशक व शिक्षा मित्र बेहद कम मानदेय पर वर्षों से कार्य कर रहे हैं। अल्प मानदेय के कारण यह सभी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। मानेदय बढ़ोत्तरी से आर्थिक रूप से सहायक प्रदान करेगी। हालांकि कई शिक्षा कर्मियों का कहना है कि यह राहत तो है लेकिन स्थायी सेवा सुरक्षा और भविष्य निधि जैसे मुद्दे अब भी विच...