बागेश्वर, फरवरी 5 -- गरुड़। विद्युत संविदा श्रमिकों को ठेकेदार द्वारा चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। आक्रोशित श्रमिकों ने ठेकेदार पर शोषण और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। विद्युत संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह परिहार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्रमिकों ने कहा कि ठेकेदार द्वारा पिछले चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने दो जून की रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...