लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- लखीमपुर। होली का त्योहार आ गया है। रसोइयों को मानदेय नहीं मिला है। मानदेय की मांग सहित नौ सूत्रीय मांगों को लेकर रसोइयों ने शुक्रवार को शहर के विलोबी मैदान में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर मानदेय का भुगतान तुरंत करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे मिड-डे मील का संचालन बंद कर देंगी। धरने का नेतृत्व कर रहे कैलाश कुमार ने कहा कि होली का त्योहार आ गया है। कई बार मांगपत्र देने के बाद भी रसोइयों को कई महीने का मानदेय अब तक नहीं मिला है। उन्होंने त्योहार से पहले मानदेय देने की मांग की। इसके अलावा रसोइयों को पांच लाख रुपये के आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा से जोड़ने, मिड-डे मील को गैस चूल्हे पर ही बनाने, कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरण (एप्रन, ग्लव्स, कैप) उपलब्ध कराने और न्यूनतम वेतन सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.