जमशेदपुर, जनवरी 2 -- झारखंड राज्य में 24x7 आपातकालीन 108 एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को नवम्बर एवं दिसम्बर 2025 का वेतन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। यह स्थिति तब है, जब क्रिसमस एवं नववर्ष जैसे महत्वपूर्ण पर्व भी बीत चुके हैं। इससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि फरवरी 2025 से 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन सम्मान फाउंडेशन संस्था द्वारा किया जा रहा है, लेकिन कर्मचारियों को लगातार अनियमित एवं विलंब से वेतन भुगतान किया जा रहा है। 22 दिसम्बर 2025 को सरकार एवं संघ के साथ हुई संयुक्त बैठक में संस्था के प्रतिनिधि द्वारा एक सप्ताह के भीतर वेतन भुगतान का आश्वासन दिया गया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.