पूर्णिया, फरवरी 21 -- कसबा, एक संवाददाता।पिछले छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने से परेशान जिले के कार्यपालक सहायकों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर लंबित भुगतान कराने की मांग की। कार्यपालक सहायकों का कहना है कि त्योहारों का मौसम गुजर जाने के बाद भी मानदेय नहीं मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। कार्यपालक सहायकों ने बताया कि दशहरा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख पर्व बीत गए, अब होली और रमजान का समय भी आ गया है, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है। मानदेय के अभाव में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है और कई लोग भुखमरी जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा किआर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव और पारिवारिक समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। कार्यपालक सहायकों ने जिलाधिकारी से शीघ्र लंबित मानदेय भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की ह...