मैनपुरी, जुलाई 19 -- मैनपुरी। आदर्श समायोजित शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को बीएसए दीपिका गुप्ता से मुलाकात की। शिक्षामित्रों को समय से मानदेय न मिलने सहित अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान एसोसिएशन के नवागत जिलाध्यक्ष सनत कुमार पांडेय ने बीएसए को स्मृति चिह्न भेंट किया। जिलाध्यक्ष सनत कुमार पांडेय के नेतृत्व में शिक्षामित्रों का प्रतिनिधि मंडल बीएसए कार्यालय पहुंचा। शिक्षामित्रों ने कहा कि अब तक उनका मानदेय नहीं मिला है। समर कैंप की ग्रांट भी नहीं मिली है। अन्य समस्याओं का भी निस्तारण नहीं हो रहा। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि लेखा सेल में शिक्षामित्र मानदेय का चार्ज ट्रेजरी ऑफिसर ने ले लिया है, लेकिन खाते में हस्ताक्षर और फोटो की प्रक्रिया में अभी दो दिन का समय लगेगा। सोमवार को मानदेय के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.