प्रयागराज, मार्च 12 -- मानदेय न मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने बुधवार की रात झूंसी में वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर जाम लगा दिया। ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। जीटी रोड जाम होने से चुंगी से त्रिवेणीपुरम तक दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। जाम में एम्बुलेंस के साथ कई लाल-नीली बत्ती लगी गाड़िया भी फंसी रहीं। थाना अध्यक्ष झूंसी के समझाने के बाद सफाईकर्मी रोड से हटे। इसके बाद जाम खुल सका। होली, रमजान के मौके पर मानदेय न मिलने से नाराज सफाईकर्मियों ने बुधवार की रात आठ बजे जीटी रोड पर झूंसी में शास्त्री पुल के पास बैरियर लगाकर चक्काजाम कर दिया। दो दर्जन से अधिक महिला, पुरुष सफाईकर्मी हाथों में झाड़ू लिए ठेकेदार और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंची झूंसी पुलिस ने सफाईकर्मियों को समझने का प्रयास किया पर वह मानने को तैयार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.