वाराणसी, फरवरी 2 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। चार महीने से मानदेय नहीं मिलने पर आशा कार्यकत्रियों में आक्रोश है। आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को जिले की समस्त आशा कार्यकत्रियों ने दुर्गाकुंड स्थित सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि मार्च, नवंबर और दिसंबर 2025 सहित जनवरी 2026 का मानदेय अब तक नहीं मिला है। एसोसिएशन की अध्यक्ष कुसुम लता यादव की अध्यक्षता में ज्ञापान सौंपा गया। आशाओं ने चेतावनी दी कि यदि 8 फरवरी तक समस्त बकाए का भुगतान नहीं किया गया, तो मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत दर्ज कराएंगी। कार्यकत्रियों ने कहा कि लंबे समय से भुगतान न होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस इस दौरान शशि सिंह, सरिता, रिंकु देवी, सुनिता देवी, सुशीला देवी, मंजूलता, आरती देवी प्रमुख रूप से मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.