लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- कृषि विभाग में आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों को पिछले पांच महीने से मानदेय नही मिला है। होली का त्योहार भी बीत गया पर मानदेय न मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। तीन दिनों तक विलोबी मैदान में धरना देने के बाद गुरुवार को उपकृषि निदेशक कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीडी कृषि को सौंपा। एसोशिएसन के जिलाध्यक्ष गजराम सिंह राठौर ने कहा कि मानदेय न मिलने से कर्मचारियों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। बच्चों के स्कूल की फीस जमा नहीं हो पा रही है। पांच महीने मानदेय बकाया है। मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जाए। आउट सोर्स से मुक्त कर विभागीय संविदा समायोजन में नियुक्ति की जाए। इस दौरान जयकरण सिंह, आदित्य पटेल, सत्य प्रकाश, विपिन कुमार, अमित कुमार, पुष्पेंद्र, संतोष और राम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.