दुमका, जून 14 -- दुमका। झारखंड प्रदेश जल सहिया यूनियन जिला दुमका बैनर तले शुक्रवार को स्थानीय विधायक बसंत सोरेन के आवास खजुरिया दुमका में 2 घंटे का सांकेतिक धरना कार्यक्रम जिला अध्यक्ष रजनी मिर्धा एवं जिला कोषाध्यक्ष शर्मिला हांसदा के अध्यक्षता में किया गया। इस धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमंडलीय संरक्षक विजय कुमार दास शामिल हुए। प्रमंडलीय संरक्षक विजय कुमार दास ने धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार जल सहिया अपनी मांगों का समर्थन कर रहा है। झारखंड सरकार के द्वारा घोषणा किए जाने के बाद भी मानदेय लागू नहीं किया गया है। मुख्यमंत्री से अभिलंब इसे लागू करने की मांग किया। मौके पर मनचालिया देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, शीला हेंब्रम, बहमनी टुडू, सुशीला हेंब्रम, सूरज मुनि सोरेन, सविता देवी, गुड़िया देवी, सुजाता देवी उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.