चित्रकूट, दिसम्बर 3 -- चित्रकूट। संवाददाता सचिव चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण अजय कुमार ने बताया कि प्राधिकरण क्षेत्र में स्वीकृत के लिए प्राप्त भवन मानचित्रों के त्वरित निस्तारण को लेकर प्रत्येक गुरुवार को मानचित्र समाधान दिवस का आयोजन दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक किया जा रहा है। इस बार भी चार दिसंबर को गुरुवार को समाधान दिवस में संबंधित भवन मानचित्र प्रस्तुतकर्ता, विभाग एवं अनुज्ञा प्राप्त मानचित्रकार, आर्किटेक्ट मौजूद रहेंगे। जिससे संबंधित भवन मानचित्र की आपत्तियों का तत्काल निराकरण कर स्वीकृति की कार्रवाई हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...