जमशेदपुर, जनवरी 7 -- विधायक सरयू राय ने सोमवार को मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र में 2 करोड़ 86 लाख से अधिक की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें विधायक निधि से 2 करोड़ 5 लाख की लागत से 38 नई योजनाओं का शिलान्यास, 26.32 लाख की लागत से पूर्ण 4 योजनाओं का उद्घाटन तथा जिला योजना अनाबद्ध निधि से 55.50 लाख की लागत से डिमना मध्य विद्यालय में 6 अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है। मौके पर विधायक ने कहा कि विधायक और सांसद निधि से छोटी सड़क और नाली निर्माण से अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता। इसके बजाय नगर निकायों को बस्तियों का सर्वे कर समग्र विकास की आवश्यकता के अनुसार योजनाएं तैयार करनी चाहिए। उन्होंने मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अक्षेस को नाला-आधारित विकास योजना पर काम करने का सुझाव दिया। उप नगर आयुक्...