जमशेदपुर, फरवरी 16 -- फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में सोमवार को विधायक सरयू राय ने भव्य पदयात्राएं निकालीं। दाईइगुट्टू बड़ा हनुमान मंदिर और हीरा होटल से शुरू हुई पदयात्राओं में भारी भीड़ उमड़ी, जिसे एनडीए के प्रति बढ़ते जनसमर्थन के रूप में देखा जा रहा है। पदयात्रा के दौरान सरयू राय ने न्यू पुरुलिया रोड, दाईगुट्टू, दीपाशाही कॉलोनी और गौड़ बस्ती में घर-घर संपर्क कर लोगों से संध्या सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि मानगो का विकास व्यापार, रोजगार और बेहतर नागरिक सुविधाओं से ही संभव है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता मेयर का चुनाव करेगी, "मेयर पति" का नहीं। एक ही व्यक्ति द्वारा सांसद, विधायक, मंत्री और अब मेयर बनने की महत्वाकांक्षा को उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.