जमशेदपुर, मार्च 23 -- मानगो नगर निगम ने रामनवमी, रमजान और अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर रोशनी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अभियान चलाया। उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर 55 हाईमास्ट लाइटों और सैकड़ों स्ट्रीट लाइटों की जांच और मरम्मत की गई है। इसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को ठीक रखना है। रात्रि पेट्रोलिंग कर हो रहा सर्वेक्षण और मरम्मत नगर निगम के सहायक अभियंता अमित आनंद और कनिष्ठ अभियंता विपिन रंजन के नेतृत्व में रात्रि पेट्रोलिंग कर हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिन लाइटों में खराबी पाई गई, उनकी मरम्मत की गई। वहीं, कुछ में सुधार कार्य जारी है। हर गली और चौक पर स्ट्रीट लाइटें जलाने का निर्देश उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने निर्देश दिया है कि क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.