जमशेदपुर, मार्च 22 -- मानगो क कई क्षेत्रों में पानी की किल्लत गंभीर होती जा रही है। गर्मी की शुरुआत के साथ ही हजारों लोग पानी के लिए टैंकर पर निर्भर हो गए हैं। क्षेत्र की पाइपलाइन व्यवस्था कारगर नहीं होने के कारण प्रशासन को टैंकरों के जरिए जलापूर्ति करनी पड़ रही है। मार्च में ही पानी की मांग इतनी बढ़ गई कि प्रशासन को छह टैंकर से प्रतिदिन करीब 20 हजार लीटर पानी विभिन्न इलाकों में पहुंचाना पड़ रहा है। इसके बावजूद कई बस्तियों में लोगों को जरूरत भर पानी भी नहीं मिल पा रहा है। यहां सबसे ज्यादा संकट मानगो के जिन इलाकों में जलसंकट सबसे ज्यादा है, उनमें उलीडीह, बगानशाही, संजय पथ, खड़िया बस्ती और केदार बागान प्रमुख हैं। इन क्षेत्रों में या तो पाइपलाइन बिछी नहीं है या फिर जलस्तर कम होने से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.