जमशेदपुर, फरवरी 17 -- मानगो नगर निगम के मेयर पद का चुनाव इस बार केवल राजनीतिक मुकाबला नहीं, बल्कि आर्थिक असमानता का भी आईना बन गया है। प्रत्याशियों द्वारा दाखिल शपथ पत्रों में करोड़पति से लेकर हजारों रुपये की संपत्ति वाले उम्मीदवारों तक की लंबी श्रृंखला सामने आई है, जिसने चुनावी चर्चा को नया आयाम दे दिया है। सबसे अधिक संपत्ति वाली प्रत्याशी के रूप में सुधा गुप्ता 3.65 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के साथ शीर्ष पर हैं। उनके बाद संध्या सिंह (2.30 करोड़) और डॉ. वनिता सहाय (1.24 करोड़) का स्थान है। इन उम्मीदवारों का दावा है कि संसाधन और अनुभव के दम पर वे शहर के विकास को नई दिशा दे सकती हैं। मध्यम आर्थिक वर्ग में शाइस्ता परवीन (46.46 लाख), कुमकुम श्रीवास्तव (38.48 लाख) और रायमुनी सुंडी (20 लाख) जैसी प्रत्याशी शामिल हैं, जो सामाजिक जुड़ाव और जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.