जमशेदपुर, सितम्बर 9 -- मानगो को पुलिस अनुमंडल बनाने की राज्य सरकार की स्वीकृति को पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जनता के लिए बड़ी उपलब्धि बताई। उन्होंने कहा कि अपने मंत्री काल में उन्होंने इस मुद्दे को कैबिनेट बैठक में उठाया था और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से व्यक्तिगत मुलाकात कर ठोस पहल का अनुरोध किया था। मानगो घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां अपराध और यातायात संबंधी चुनौतियां तेजी से बढ़ रही थीं। अब स्वतंत्र अनुमंडल बनने से अपराध नियंत्रण, त्वरित पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। बन्ना गुप्ता ने बताया कि मानगो, बालीगुमा, उलीडीह और आजादनगर थाना एकीकृत होंगे तथा साइबर क्राइम, महिला क्राइम कंट्रोल सेल और टेक्निकल सेल की स्थापना होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.