जमशेदपुर, मई 18 -- मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य का पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय ने शुक्रवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने फ्लाईओवर के पिलर से डेक स्लैब (फ्लाईओवर की सड़क) को जोड़ने के कार्य का जायजा लिया, जो हाल ही में आरंभ किया गया है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सहायक अभियंता बम प्रसाद और दिव्यांशु सिंह भी उपस्थित थे। टीम ने निर्माण स्थल पर डेक स्लैब के डिजाइन और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। दीपक सहाय ने जानकारी दी कि मानगो फ्लाईओवर का निर्माण दिसंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इसी समय सीमा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य की रफ्तार बढ़ा दी गई है और सभी तकनीकी प्रक्रियाएं मानकों के अनुरूप पूरी की जा रही हैं। फ्ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.