जमशेदपुर, मार्च 12 -- मानगो नगर निगम चुनाव में बूथों की संख्या बढ़कर 190 हो सकती है। पूर्व में 175 बूथ का ही प्रावधान किया गया था। दरअसल, पूर्व में मानगो नगर निगम के 36 वार्ड में मतदाताओं की आबादी एक लाख 80 हजार थी। परंतु मतदाता सूची के विखंडन के क्रम में यह संख्या बढ़कर 1 लाख 90 हजार 806 हो गई है। इसकी मुख्य वजह मतदाता सूची में बदलाव है। पूर्व का आकलन 2023 की मतदाता सूची के आधार पर था। हालांकि अब 2024 की मतदाता सूची का इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि अभी विखंडन अंतिम चरण में है और मतदाता सूची और बूथों की संख्या का अंतिम निर्धारण नहीं हुआ है। विखंडीकरण में नक्शा और अनुभाग के आधार पर बूथों का निर्धारण किया जाता है। उपायुक्त के स्तर से जांच के बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। हालांकि चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद के बूथों की संख...