जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर मानगो नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर हलचल शुरू हो गई है। वार्ड नंबर 13 स्थित ब्लू बेल्स मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे से ही वोटिंग की प्रक्रिया विधिवत शुरू कर दी गई है।ब्लू बेल्स स्कूल परिसर में बनाए गए तीन बूथों पर मतदाताओं की उपस्थिति मिली-जुली देखी जा रही है।बूथ संख्या 1 में मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है और लोगों की लंबी कतार लगी हुई है। स्थानीय नागरिक सुबह-सुबह ही अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे हैं। अन्य दो बूथों पर फिलहाल मतदान की गति थोड़ी धीमी है। यहाँ इक्का-दुक्का मतदाता ही नजर आ रहे हैं, हालांकि दिन चढ़ने के साथ मतदाताओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया है।केंद्र पर महिला पुलिसकर्मी समेत लगभग ...