जमशेदपुर, जून 20 -- मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित अशोका टावर में मनोज कुमार पाठक के फ्लैट में चोरी के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कपाली निवासी शाहरुख खान और कदमा शास्त्रीनगर निवासी मो औरंगजेब शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 28 हजार नकद भी बरामद किए हैं। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि अशोका टावर निवासी मनोज पाठक अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे। इसी का फायदा उठाते हुए उनके घर चोरी की गई थी। मामले में संलिप्त आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अन्य लोग भी शामिल थे। वहीं, मास्टर माइंड की गिरफ्तारी भी अबतक नहीं हो सकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही चोरी गए सामान को ...