जमशेदपुर, मार्च 31 -- गर्मी बढ़ते ही मानगो श्यामनगर के लोग पानी की किल्लत झेल रहे हैं। पिछले दो महीनों से मोहल्ले में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है, जिससे लोग स्वर्णरेखा नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। श्यानगर के लोगों ने रविवार को पानी की मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। पानी की समस्या इतनी विकट हो गई है कि मजबूरी में लोग नदी का गंदा पानी पी रहे हैं। इससे कई लोगों की तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन सरकार और प्रशासन पूरी तरह मौन है। स्थानीय निवासियों ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को पानी संकट की जानकारी दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मानगो को नगर निगम का दर्जा तो दे दिया गया, लेकिन मूलभूत सुविधाएं देने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.