जमशेदपुर, फरवरी 13 -- फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद की एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने न्यू कुमरूम बस्ती, कालीकानगर, कुंवर बस्ती और मानगो चौक सहित कई क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। घर-घर संपर्क के दौरान उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और समर्थन मांगा। स्थानीय लोगों ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर अपना भरोसा जताया। संध्या सिंह ने कहा कि यह चुनाव किसी दल या व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि मानगो के भविष्य और आत्मसम्मान से जुड़ा है। उन्होंने स्वच्छता, बेहतर सड़क, पेयजल, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.