जमशेदपुर, दिसम्बर 2 -- जमशेदपुर।कुमकुम बस्ती स्थित राजकीय यूनानी औषधालय आधारित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के आयुष अस्पताल की ओर से 5 दिसंबर को मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर मानगो के ईदगाह मैदान में लगाया जाएगा, जो सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर तक चलेगा। इस संबंध में जानकारी आयुष अस्पताल, कुमकुम बस्ती की चिकित्सक डॉ. शायदा ने दी।डॉ. शायदा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आम जनता, विशेषकर आसपास के बस्तियों में रहने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि शिविर में यूनानी, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक पद्धति के चिकित्सक मौजूद रहेंगे, जो मरीजों की जांच कर उनकी समस्या के अनुसार उपचार सलाह देंगे।शिविर के दौरान रक्तचाप, शुगर, सामान्य रोगों की जांच, सर्दी-खांसी, जोड़ों के दर्द, त्वचा ...