कौशाम्बी, फरवरी 12 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील चायल के ग्राम समसपुर में मानक के विपरीत सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार को ग्रामीणों ने अधूरी और घटिया गुणवत्ता की सड़क पर ही धरना देकर जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 35 से 40 वर्ष पूर्व बनी सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी। लगातार प्रयास और शिकायतों के बाद उत्तर प्रदेश शासन से धनराशि स्वीकृत हुई और सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया। लेकिन, निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि आरसीसी सड़क में गिट्टी और सीमेंट की मात्रा कम रखी गई, जिसके कारण सड़क में निर्माण के दौरान ही दरारें पड़ने लगी हैं। धरने का नेतृत्व कर रहे सोम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जब तक सड़क का निर्माण गुणवत्ता के अनुरूप नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.