शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- नगर पंचायत क्षेत्र में मानक के विपरीत नाला निर्माण कराए जाने के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। ददरौल विधायक की सख्ती के बाद जेसीबी से नाला तोड़ने के बाद नगर पंचायत ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। बुधवार को जारी नोटिस में बताया गया कि वार्ड संख्या चार बजरपुर में हरिओम के मकान से बजरपुर पुलिया तक और वार्ड संख्या सात ज्ञानपुरी-हरिओम मेहता रोड से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने तक कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य का छह जनवरी को निरीक्षण किया गया था। जांच में पाया गया कि नाली निर्माण स्वीकृत मानकों के विपरीत और घटिया सामग्री से कराया जा रहा है। नगर पंचायत ने ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि दोनों स्थानों पर रोड से अग्रभाग तक मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण नाली निर्माण कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि का...