कुशीनगर, फरवरी 18 -- कुशीनगर। बोदरवार बाजार स्थित पशु चिकित्सालय में क्षेत्र पंचायत निधि से आरसीसी सड़क रविवार को छुट्टी के दिन आनन फानन में डालकर कोटा पूरा कर लिया गया। ढलाई के दूसरे दिन चौबीस घंटे के भीतर ही सड़क में दरारें पड़ने शुरू हो गये। मौके पर पहुंचे पशु पालकों ने सड़क की जांच कर कार्रवाई की मांग की। बोदरवार बाजार स्थित पशु अस्पताल पर काफी दिनों से सड़क की मांग चल रही थी। सड़क के आवश्यकता को देखते हुए क्षेत्र पंचायत निधि से सड़क आरसीसी कराने की स्वीकृति मिल गई। कार्य प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह की अगुवाई और जेई आरईडी संतोष कुमार की देखरेख में सड़क को रविवार छुट्टी के दिन आनन फानन में ढाल दिया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि सोमवार को आरसीसी सड़क में दरारें पड़ने लगी। सुबह अस्पताल खुलते ही पशु पालक अपने पशुओं को लेकर अस्पताल पहुंचे। सड़क...