बाराबंकी, मार्च 6 -- जैदपुर। नगर पंचायत जैदपुर में थाने के सामने लाखों रुपए की लागत बन रहे पक्के नाले के निर्माण में मानको का उल्लंघन किया जा रहा है। कुछ माह पहले नाले का निर्माण शुरु हुआ था लेकिन अधूरा नाला बनाकर काम बन्द कर दिया गया था। लोगों का कहना था कि नाले के घटिया निर्माण की शिकायत की गई जिस कारण काम बन्द हो गया था। जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...