पाकुड़, जनवरी 9 -- मानकों का पालन नहीं करने वाले 329 प्रज्ञा केंद्रों की आईडी निरस्त पाकुड़, प्रतिनिधि। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के निर्धारित मानकों एवं सही लोकेशन पर संचालन नहीं करने वाले प्रज्ञा केंद्रों के विरुद्ध सीएससी मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। इसके तहत पाकुड़ जिले के कुल 329 सीएससी आईडी को निरस्त (बंद) कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला प्रबंधक सीएससी संतोषशीला हेम्ब्रम ने बताया कि जिले में संचालित कई प्रज्ञा केंद्र सीएससी द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का अनुपालन नहीं कर रहे थे। जांच के दौरान यह पाया गया कि अनेक सीएससी आईडी बिना स्थायी केंद्र, उचित कॉमन ब्रांडिंग, रेट चार्ट एवं अन्य आवश्यक नियमों के पालन के संचालित की जा रही थीं। उन्होंने बताया कि हाल ही में 329 सीएससी आईडी निरस्त की गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.