चाईबासा, सितम्बर 9 -- चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा बस स्टैंड स्थित वीर शहीद बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कर गुवा के वीर शहीदों को याद कर नमन किया गया। ज्ञात हो कि उपायुक्त की हठधर्मिता के कारण मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केंद्रीय समिति द्वारा गुवा न जाकर चाईबासा बस स्टैंड में ही श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मानकी मुंडा संघ के अलावे विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि,चाईबासा आसपास के रैयत उपस्थित थे। मौके पर मानकी मुंडा संघ के अध्यक्ष गणेश पाठ पिंगुवा, महासचिव चंदन होनहागा, मुंडा गोविंद पूर्ति, दीपू सवैया, मधु पूर्ति, रॉबिन पाड़ेया, शत्रुघ्न कुंकल, झारखंड पुनरूत्थान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु, केंद्रीय महासचिव अमृत माझी, पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पूर्ति, उपाध्यक्ष म...