बागपत, मई 31 -- स्कूल नेशनल गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पहली बार मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गोल्ड मेडल विजेता को 75 हजार रुपये, सिल्वर मेडलिस्ट को 50 हजार रुपये और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट को 30 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पुरस्कार की घोषणा होने से खिलाड़ियों में हर्ष की लहर दौड़ी हुई है। स्कूल नेशनल गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को अभी तक प्रदेश सरकार की तरफ से कोई भी प्रोत्साहन राशि नहीं मिलती थी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने इसका प्रस्ताव तैयार कराते हुए शासन को भेजा था, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी है। अब स्कूल नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 75 हजार, रजत पदक विजेता को 50 हजार और कांस्य पदक विजेता को 30 हज़ार की धनराशि दी जाएगी। टीम गेम में स्वर्ण पदक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.