लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता माध्यमिक शिक्षा परिषद ने माध्यमिक स्कूलों का शैक्षिक कैलेण्डर जारी कर दिया है। इसके तहत अक्तूबर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा होंगी जबकि 10वीं एवं 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा अगले वर्ष जनवरी में ली जाएंगी। पहली अप्रैल को माध्यमिक शिक्षा निदेशक सह माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभापति डा. महेन्द्र देव की ओर से जारी इस कैलेण्डर के अनुसार मई के द्वितीय सप्ताह में एवं जुलाई के अन्तिम सप्ताह में मासिक टेस्ट होगा। सितम्बर के अन्तिम सप्ताह में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाहं ली जाएंगी जबकि अक्तूबर के द्वितीय एवं तृतीय सप्ताह में अर्द्धवार्षिक होगी। नवम्बर के प्रथम सप्ताह तक अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। नवम्बर के अन्तिम सप्ताह में मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार वर्णनात्मक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.