हरिद्वार, मार्च 27 -- हरिद्वार, संवाददाता। संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने माध्यमिक संस्कृत शिक्षक एवं कर्मचारी संगठन का गठन किया है। इसमें अनसूया प्रसाद सुंद्रियाल को प्रदेश अध्यक्ष और डॉ. जनार्दन प्रसाद कैरवान को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। प्रदेश के समस्त संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारियों की प्रेमनगर आश्रम में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। कहा गया कि प्रदेश स्तरीय संगठन संस्कृत में व्याप्त अनेक प्रकार की समस्याओं के निदान के लिए कार्य करेगा। इसमें डॉ. नवीन चन्द्र पन्त और डॉ. राजेंद्र भट्ट को उपाध्यक्ष, मुकेश खंडूरी को संगठन मंत्री, डॉ. सतीश चंद्र भट्ट सह संगठन मंत्री, मनोज कुमार द्विवेदी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.