मुरादाबाद, फरवरी 16 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक शिक्षिकाएं तैयारी में जुटे हुए हैं। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रधानाचार्य हर संभव प्रयास कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार 18 फरवरी को शुरू होने जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान, सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था आदि कार्य में और शिक्षक और प्रधानाचार्य व्यस्त हैं। नगर के मुस्लिम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य लोकमन सिंह और सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विक्रम सिंह निरंतर शिक्षकों को दिशा निर्देश देकर नकल विहीन परीक्षा संपन्न करने के लिए प्रयासरत हैं। प्रधानाचार्य लोकमन सिंह ने बताया कि वॉइस रिकॉर्डर सहित लगाए गए सीसी...