मेरठ, फरवरी 21 -- मवाना। एएस इंटर कॉलेज में शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ अपर सचिव ज्योति प्रसाद एवं सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार एवं सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पारुल वर्मा ने निरीक्षण किया। दोनों पालियों में कुल 147 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। एएस इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 1097 परीक्षार्थियों में से 1017 ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ अपर सचिव ज्योति प्रसाद, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण कुमार, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पारुल वर्मा ने विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित पाई गई। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में संचालित हुई। दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा...