हापुड़, फरवरी 18 -- हापुड़। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की 31 मार्च 2026 को सेवा समाप्त करने वाले आदेश के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ हापुड़ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक महोदय मेरठ मंडल को संबोधित किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ हापुड़ के अनेक पदाधिकारी मंगलवार दोपहर एकत्रित होकर डीआईओएस कार्यालय हापुड़ पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न लंबित समस्याओं के संबंध में डीआईओएस को अवगत कराया। समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग उठाई गई। ज्ञापन सौंपने में मोहित राघव प्रदेश मंत्री, अंकित शर्मा जिला मंत्री, प्रबल प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष, अचिन मावी उपाध्यक्ष, राहुल कुमार उपाध्यक्ष, हिमांशु शर्मा, अं...