रांची, सितम्बर 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने 2010 में नियुक्त 190 माध्यमिक शिक्षकों की वरीय वेतनमान में प्रोन्नति की सूची जारी कर दी है। साथ ही 24 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके 14 माध्यमिक शिक्षकों की प्रवरण वेतनमान में प्रोन्नति की भी सूची जारी की है। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव रवींद्र प्रसाद सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत विजय ने डीईओ के प्रति आभार व्यक्त किया। बुधवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीईओ को सम्मानित किया। संघ के प्रमंडलीय सचिव कुर्बान अली, मुकेश सिंह, भावेश चंद्र महतो, मोहन लाल महतो, प्रेम साहू मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...