लखनऊ, अगस्त 2 -- उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के नेतृत्व में शिक्षक पुरानी पेंशन और सेवा सुरक्षा की शर्तों की बहाली समेत लंबित प्रकरणों के निस्तारण को लेकर छह अगस्त को शिक्षा भवन में धरना देंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा का कहना है कि अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों का राजकीयकरण, धारा 12, 18 और 21 और पुरानी पेंशन की बहाली, एनओसी रहित तबादले, कैशलेस इलाज समेत करीब एक दर्जन प्रकरणों का निस्तारण विभाग और शासन के अधिकारी नहीं कर रहे हैं। छह अगस्त को प्रदेश भर के डीआईओएस कार्यालय में शिक्षक पहुंचकर धरना और प्रदर्शन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.