सीवान, जनवरी 19 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार माध्यमिक विद्यालय अध्यापक संघ की जिला इकाई का गठन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा किमाध्यमिक विद्यालय अध्यापक संघ शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहा है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने शिक्षकों से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार ने आश्वस्त किया कि जिले से जुड़ी शिक्षकों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर प्रमुखता से उठाया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से दीपक तिवारी को जिलाध्यक्ष तथा सिपाही राज गुप्ता को जिला सचिव चुना गया। अर्णव अखिलेश व संगीता कुमारी को जिला उपाध्यक्ष, दीपक कुमार सिंह को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.